सिरोही : माही परियोजना को मिली नई रफ्तार: सांसद लुंबाराम चौधरी की मौजूदगी में जालौर–सिरोही तक पानी पहुंचाने की रणनीति पर मंथन

Spread the love

अनास–सोम–कमला–साबरमती लिंक, बांधों की ऊंचाई बढ़ाने और जंवाई, कृष्णावती सहित लूणी बेसिन की नदियों को पुनर्जीवित करने के प्रस्तावों पर हुई विस्तृत चर्चा

सिरोही | 19 जुलाई 2026 ( रिपोर्टर, महेंद्र सिंह परिहार ) जालौर और सिरोही जिले तक माही परियोजना का पानी पहुंचाने की महत्वाकांक्षी योजना को लेकर शनिवार को सांसद जन सुविधा केंद्र, सिरोही में सांसद लुंबाराम चौधरी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अनास–सोम–कमला–साबरमती नदी तंत्र के माध्यम से जालौर और सिरोही तक पानी पहुंचाने के संभावित विकल्पों पर विस्तृत चर्चा हुई। विशेषज्ञों और अधिकारियों ने जल भंडारण के उपयुक्त स्थलों, बांधों की ऊंचाई बढ़ाने तथा जंवाई, कृष्णावती एवं लूणी बेसिन की अन्य नदियों को पुनर्जीवित करने जैसे तकनीकी पहलुओं पर विचार-विमर्श किया।

साथ ही बैठक में यह भी तय किया गया कि क्षेत्र के हित में महत्वपूर्ण सुझावों और तकनीकी बिंदुओं को परियोजना की डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) में शामिल करवाने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।

बैठक में भारतीय किसान संघ के जालौर एवं सिरोही जिला पदाधिकारियों के साथ सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता सहित विभिन्न अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *