Headlines

पावर ग्रिड के DGM पर ACB का शिकंजा, ₹90 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Spread the love

बीकानेर | 15 जुलाई 2026 भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बीकानेर में बड़ी कार्रवाई करते हुए पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) के डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) देवेश कुमार सिंह को ₹90 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

ACB के अनुसार, परिवादी की फर्म बिजली लाइन बिछाने से जुड़े फाउंडेशन और अर्थिंग का कार्य कर रही थी। आरोप है कि कार्य में किसी प्रकार की बाधा नहीं डालने और सुचारू रूप से काम जारी रखने के बदले अधिकारी ने ₹1 लाख की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद सौदा ₹90 हजार में तय हुआ।

पूर्व निर्धारित योजना के तहत ACB की टीम ने जाल बिछाया और रिश्वत की राशि लेते समय आरोपी अधिकारी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई ACB मुख्यालय के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में की गई।

आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। ACB अब आरोपी के अन्य ठिकानों और मामले से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है।

ACB की अपील

यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी काम के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो उसकी शिकायत ACB की टोल-फ्री हेल्पलाइन 1064 या व्हाट्सएप हेल्पलाइन 9413502834 पर की जा सकती है। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *