शिविर में मिला आवासीय मकान का पट्टा

Spread the love

राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के तहत पंचायत समिति सिरोही की ग्राम पंचायत हालीवाडा में शिविर का आयोजन हुआ। प्रार्थी नगाराम पुत्र खोमाजी ने शिविर के कुछ समय पूर्व ग्राम पंचायत कार्यालय में उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अवगत करवाया कि उनके आवासीय मकान का पट्टा नही होने से बैंक से लोन प्राप्त करने, विद्युत/नल कनेक्शन लेने व अन्य राजकीय सुविधा प्राप्त करने में समस्या उत्पन्न हो रही है। उन्हे आवासीय मकान का नियमानुसार पट्टा जारी करवाने का श्रम करावे। जिस पर ग्राम पंचायत द्वारा आवेदक से प्रार्थन पत्र प्राप्त कर नियमानुसार पट्टे की कार्यवाही कर पट्टा तैयार कर ग्रामीण सेवा शिविर में विकास अधिकारी मंछाराम, तहसीलदार जगदीश कुमार, प्रशासक शांतिलाल पुरोहित, पंचायत समिति सदस्य रेखा पुरोहित, प्रशासकिय समिति सदस्य सदना देवासी, गोविन्द पुरोहित की उपस्थित में प्रार्थी नगाराम को पट्टा सौंपा गया। इसके लिए प्रार्थी ने राज्य सरकार का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *