Headlines

​आबू हाफ मैराथन में बना रिकॉर्ड: 10 दिनों में 3900 धावकों का पंजीकरण, तैयारियों की समीक्षा पूरी

Spread the love

​आबू रोड। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 19वीं पुण्य स्मृति में आयोजित होने वाली ‘8वीं दादी प्रकाशमणि आबू हाफ मैराथन’ को लेकर इस बार अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। 9 अगस्त को होने वाली इस दौड़ के लिए इतिहास में पहली बार रिकॉर्ड तोड़ रजिस्ट्रेशन हुए हैं। वेबसाइट खुलने के महज 10 दिनों के भीतर ही 3,000 से अधिक लोगों ने आवेदन कर दिया, और अब तक यह आंकड़ा 3,900 पार कर चुका है। धावकों की भारी संख्या को देखते हुए फिलहाल पंजीकरण बंद कर दिए गए हैं।

​आयोजन को भव्य और सुचारू बनाने के लिए शांतिवन स्थित दादीजी मीटिंग रूम में एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई, जिसमें तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की गई।

​मनमोहिनीवन से सुबह 5 बजे शुरू होगी रेस

​21.9 किलोमीटर लंबी इस हाफ मैराथन की शुरुआत 9 अगस्त को सुबह 5 बजे मनमोहिनीवन से होगी, जहाँ मुख्य अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया जाएगा। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक, हर आयु वर्ग के लोगों में इस दौड़ को लेकर भारी क्रेज देखने को मिल रहा है।

​चोरी-छिपे वाहन का इस्तेमाल किया तो होंगे बाहर (हाई-टेक ट्रैकिंग सिस्टम)

​मैराथन को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार अत्याधुनिक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। खेल विभाग के बीके सचिन भाई ने बताया कि:

​🔹सभी धावकों को एक विशेष ट्रैकिंग डिवाइस पहनाई जाएगी।

​🔹यह डिवाइस रनर्स की सटीक टाइमिंग और तय की गई दूरी का पूरा रिकॉर्ड            मेंटेन करेगी।

​🔹यदि कोई धावक शॉर्टकट लेने या बीच रास्ते में किसी वाहन का उपयोग करने        की कोशिश करेगा, तो डिवाइस तुरंत उसे डिटेक्ट कर लेगी और उस प्रतिभागी        को रेस से बाहर (Disqualify) कर दिया जाएगा।

​इसके साथ ही, रोटी विभाग के प्रमुख बीके भानू भाई ने घोषणा की कि तय समय सीमा के भीतर माउंट आबू पहुँचने वाले प्रत्येक रनर को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

​सामाजिक संगठनों और प्रशासन का मिल रहा सहयोग

​बैठक के दौरान संस्थान के महासचिव राजयोगी बीके करुणा भाई ने कहा कि दादी प्रकाशमणि का जीवन हमेशा विश्व बंधुत्व की मिसाल रहा है। यह मैराथन भी देश-विदेश के लोगों को जोड़ने का एक सुंदर माध्यम बन चुकी है।

​अतिरिक्त महासचिव राजयोगी बीके डॉ. मृत्युंजय भाई ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी आबूरोड और माउंट आबू के स्थानीय सामाजिक संगठनों, पुलिस-प्रशासन, और सीआरपीएफ (CRPF) का सराहनीय सहयोग मिल रहा है।

​बैठक में ये रहे मौजूद:

तैयारियों की इस समीक्षा बैठक में साइंटिस्ट विंग के अध्यक्ष बीके मोहन सिंघल, वरिष्ठ राजयोगी बीके प्रकाश भाई, सीए बीके ललित भाई, आवास-निवास प्रभारी बीके देव भाई और सफाई विभाग के प्रभारी बीके जगदीश भाई सहित विभिन्न विभागों के प्रभारियों ने अपनी रूपरेखा प्रस्तुत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *