आबकारी कार्यालय परिसर में सघन पौधारोपण किया

Spread the love

सिरोही, 09 जुलाई। प्रदेश सरकार द्धारा चलाया जा रहा हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत आबकारी कार्यालय, सिरोही द्वारा वृहद स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पर्यावरण संरक्षण और हरितमा बढ़ाने के संकल्प के साथ कार्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न प्रजातियों के पौधे आबकारी अधिकारी अजय जैन व सैयद बशारत अली समेत कार्यालय के निरीक्षकों और कर्मचारियों रोपित किए। इस अवसर पर जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि केवल पौधा लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उनका वृक्ष बनने तक पूर्ण संरक्षण और नियमित देखभाल करना भी सुनिश्चित किया जाएगा। पौधारोपण कार्यक्रम में जामून, कनेर, और अन्य छायादार व फलदार पौधे रोपे गए। इस दौरान सभी ने उत्साहपूर्वक लेकर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *