‘एक ही स्थान, अनेक समाधान-ग्रामीण सेवा शिविर 2026’

Spread the love

सिरोही, 09 जुलाई। राज्य सरकार की जन-कल्याण की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ग्रामीण सेवा शिविर, 2026 के तहत पंचायत समिति सिरोही की ग्राम पंचायत भूतगांव के भूतेश्वर महादेव परिसर में एक दिवसीय शिविर में संभागीय आयुक्त के. एल. स्वामी द्वारा ग्रामीण समस्याओं की सुनवाई की एवं उपस्थित कर्मचारियों अधिकारियों को मौके पर ही निस्तारित करने के निर्देश दिए साथ ही योजनाओं के लाभार्थियों को कार्ड एवं पट्टे वितरण किये गये।

कैम्प के प्रभारी उपखण्ड अधिकारी हरिसिंह, विकास अधिकारी मंछाराम तहसीलदार जगदीश कुमार , प्रशासक ग्राम पंचायत भूतगांव श्रीमती तीजा देवी एवं अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में शिविर का आयोजन किया एवं उपखण्ड अधिकारी ने ग्रामीण शिविर में राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभआमजन तक पहुंचाने का विभागीय अधिकारीयो को निर्देशित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागीय अधिकारीयों ने उपस्थित होकर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदान किये।

इस शिविर में राजस्व विभाग द्वारा धारा 136 अन्तर्गत शुद्धि प्रकरण व म्यूटेशन एवं आपसी सहमति बटवारा किये गये पंचायतीराज विभाग द्वारा 15 पट्टे एवं व्यक्तिगत शौचालय की स्वीकृतियां जारी की गयी रोडवेज द्वारा वरिष्ठ नागरिक 50 प्रतिशत किराया माफी योजना में 6 कार्ड एवं 1 विशेष योग्यजन कार्ड जारी किये सीएम मंगला पशुबीमा योजना के तहत 8 पॉलिसी का वितरण एवं 310 डस्टिंग व डोजिंग हुई, जन स्वास्थ्य अभियांत्रकी विभाग द्वारा 4 हैण्डपम्प रिपेयर व दो लिकेज ठीक किये, आयुर्वेदिक विभाग द्वारा आयुर्वेदिक चिकित्सा पति से 158 लोगों को परामर्श प्रदान किया एवं 68 लोगों को ओषधि प्रदान वितरण की। कृषि विभाग योजना द्वारा 25 से अधिक किसानों को फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर एप इन्स्टाल करवाया महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पीएम मातृ वंदना योजना के तहत 3 आवेदन ऑनलाईन किये गये। महिला. अधिकारिता की बेटी बचाओं बेटी पढाओं अभियान के तहत बेटियों का जन्मोत्सव मनाया गया तथा जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर द्वारा हस्ताक्षरित संदेश पत्र प्रदान किये गये।

अधिकारियो ने बताया कि ग्रामीण सेवा शिविरो का उद्देश्य आमजन को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से राहत प्रदान करना तथा अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों को राज्य एवं केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है। शिविर में प्राप्त प्रकरणों का यथासंभव उसी दिन निस्तारण किया गया तथा शेष प्रकरणों के शीघ्र समाधान के निर्देश संबधित विभागों को दिए गए। शिविर में जनप्रतिनिधियों, ग्राम पचायत के पदाधिकारियों विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण क्षेत्र में प्रशासन की प्रभावी पहुंच का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *