सिरोही, 09 जुलाई। हरियाणा राजस्थान 2026 कार्यक्रम के तहत हवाई पट्टी अग्रवाल छात्रावास के सामने जिला प्रशासन की ओर से वर्षा रोपण कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम थीम पर हवाई पट्टी रोड के चारों तरफ सघन वृक्षारोपण किया गया।
इस मौके पर राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ,सांसद लुम्बाराम चौधरी, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, प्रधान हंसमुख कुमार, उपखंड अधिकारी हरिसिंह देवल, पूर्व सभापति तारा राम माली, गोविंद माली, महेन्द्र माली समेत अन्य जनों से वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर आयुक्त जोधाराम बिश्नोई ने बताया कि वृक्षरोपण के लक्ष्यानुसार अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।