नये पेंशन का आवेदन किया, शिविर में ही पेंशन स्वीकृति व पीपीओ जारी

Spread the love

राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के तहत मंगलवार को पंचायत समिति सिरोही की ग्राम पंचायत कृष्णगंज में शिविर का आयोजन हुआ। मफतलाल अपनी समस्या लेकर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों के पास पहुंचा और उन्होंने बताया कि उनके पेंशन के लिए आवेदन किया है। शिविर में अधिकारियों ने बिना देरी के मौके पर राजएसएसपी ऐप के माध्यम से उनका नया पेंशन आवेदन कर उन्हें ऑनलाइन सत्यापित कर मफतलाल को शिविर प्रभारी द्वारा पेंशन स्वीकृति आदेश सुपुर्द किया। जिससे उन्हें खुशी हुई इसके लिए उन्होंने राज्य सरकार का शिविर के आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *