राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के तहत मंगलवार को पंचायत समिति पिंडवाडा की ग्राम पंचायत भीमाना में शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में डोलीफली के ग्रामीण जो वर्षों से ग्राम पंचायत की आबादी भूमि में घर बनाकर निवासरत थे उन परिवारों को शिविर के दौरान पट्टे जारी किये गये। आजादी के 78 वर्ष बाद सभी आदिवासी परिवारों को शिविर के दौरान पट्टों का वितरण किया गया। जिसके लिए सभी ग्रामीणजनांे ने राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया।
78 वर्ष बाद ग्रामीणों को मिले आबादी भूमि के पट्टे