लाभार्थी को मिला शिविर में पुश्तैनी जमीन का स्वामित्व दस्तावेज

Spread the love

राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के तहत पंचायत समिति रेवदर की ग्राम पंचायत धाण में शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में लाधाराम की पुश्तैनी आबादी भूमि पर कई वर्षो से निवासरत है। उस भूमि का उनके पास को भी स्वामित्व वैध दस्तावेज नहीं होने से भूमि स्वामित्व संबंधी आपसी विवाद होते रहते है। शिविर में लाधाराम पुश्तैनी आबादी भूमि में पट्टे के लिए अपनी समस्या शिविर प्रभारी के समक्ष रखी। उन्होंने प्रार्थी की समस्या का देखते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में जांच कर नियमानुसार पट्टा बनाने की कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। संबंधित अधिकारियों ने लाधाराम को पुश्तैनी आबादी का पट्टा बनाकर देने से उन्हें उनके स्वामित्व हक मिला। जिसके लिए उन्होंने राज्य सरकार का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *