समान नागरिक संहिता प्रारूप समिति की जनसुनवाई वीसी के जरिये हुई आयोजित

????????????
Spread the love

सिरोही, 7 जुलाई। राजस्थान समान नागरिक संहिता, 2026 प्रारूप समिति की सदस्या डॉ. शुचि चौहान द्वारा जोधपुर संभाग मुख्यालय पर लगातार आज दूसरे दिन भी वीसी के माध्यम से जनसुनवाई आयोजित की गई। इस जनसुनवाई के माध्यम से विभिन्न वर्गों एवं संगठनों के प्रतिनिधियों से सुझाव प्राप्त किए गए।

राजस्थान समान नागरिकता संहिता 2026 के संबंध में मारवाड इन्टरनेशन सेंटर जोधपुर संभाग स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित की गई। समान नागरिक संहिता कानून में सम्मिलित विषय विवाह, विवाह विच्छेद/तलाक, भरण पोषण, उत्तराधिकार, लिव-इन-रिलेशनशीप पर जानकारी उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में संभाग के सभी जिलों को जोडा जाकर आवश्यक सुझाव प्राप्त किये गये।

सिरोही जिला मुख्यालय पर डीओआईटी सिरोही में वीसी रूम में जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर, अति. जिला कलक्टर डॉ राजेश गोयल, अति. पुलिस अधीक्षक जसराज बोस, उपखंड अधिकारी हरिसिंह देवल, सहायक निदेश राजेन्द्र पुरोहित, अंकिता राजपुरोहित, महाप्रबंधक अनन्त आर्य , कोषाधिकारी अलकासिंह राव, गोविन्द चौधरी की मौजूदगी में बार एसोशिएशन के अध्यक्ष भंवर सिंह, डीडीपी अजय ओझा, बाल कल्याण समिति की अध्यक्षा रतन बाफना, रमेश कुमार, चम्पतलाल, सुश्री अक्षिता सिंह राव, सामाजिक कार्यकर्ता, नरेन्द्रपाल सिंह, भारत विकास परिषद् सिरोही, सुश्री सुरभी सोलंकी, विधि विद्यार्थी, सुश्री कोमल शर्मा व अशोक पुरोहित एडवोकेट , डॉ. सुनिता जैन निदेशक, यूकेके बरलूट, पिंकी राजपुरोहित एनजीओ ,उच्च शिक्षा व विधि महाविद्यालय के विद्यार्थियों, सामाजिक, व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि, महिला संगठनों के प्रतिनिधि, अन्य विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि जिला सिरोही व पेंशन समाज के प्रतिनिधि आदि के द्वारा भाग लिया गया। कमेटी द्वारा उपस्थित सभी आमजन से अपने यूसीसी प्रारूप गठन के प्रति अपने अमूल्य सुझाव /विचार निर्धारित प्रारूप में ‘‘सुझाव-प्रश्न’’ में भरवाये गये एवं लिखित अभ्यावेदन प्रस्तुत करने के लिए अग्रह किया गया। सम्मिलित सहभागियों का विवरण द्वारा यूसीसी प्रारूप गठन के सम्बन्ध में राज्य स्तरीय कमेटी के समक्ष अपने सुझाव प्रस्तुत किये गये एवं चर्चा की गई। आमजन द्वारा प्रस्तुत किये सुझाव-प्रश्न एवं लिखित अभ्यावेदन कार्यालय स्तर पर संकलित किये जाकर संभागीय आयुक्त जोधपुर को भिजवाये जावेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *