पंचायत समिति शिवगंज के ग्राम पंचायत नारादरा में ग्रामीण सेवा शिविर 2026 का आयोजन हुआ। इस शिविर के दौरान शिविर प्रभारी आशु राम के समक्ष मोती जी ने उपस्थित होकर बताया कि उसकी सामाजिक सुरक्षा पेंशन सत्यापन के अभाव में बन्द हो गयी थी। मौके पर ही शिविर प्रभारी आशु राम जी ने संज्ञान लेकर पेंशन पुनः चालू करवायी गयी, और मौके पर मौजूद शिवगंज उपखंड अधिकारी आशु राम के हाथों मोती जी को पीपीओ प्रदान किया गया। जिससे मोती जी ने खुश होकर माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा और ग्रामीण सेवा शिविर के सम्बंध में धन्यवाद ज्ञापित कर आमजन से शिविर का लाभ लेने की अपील की।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन सत्यापन कर पेंशन चालू की