सिरोही, 04 जुलाई। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज ,आपदा प्रबंधन सहायता राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने ग्राम पंचायत नरादरा के ग्राम पंचायत भवन में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का अवलोकन कर वहां विकास कार्यो की जानकारी दी तथा विकास कार्यो का उद्घाटन भी किया।
राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान एवं जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में ग्रामीण शिविर के माध्यम से आमजन से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं जनहित से जुडे विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा संबंधित विषयों के त्वरित निस्तारण लिए आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस मौके पर उन्होंने लाभार्थियों को दस्तावेज भी दिए।

उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करने , पेयजल समस्या का निवारण करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए एवं महात्मा गांधी नरेगा की जगह विकसित भारत जी राम जी योजना की जानकारी ग्रामीणों के साथ साझा की जिसके अंतर्गत 125 दिन का रोजगार रूपए 300 प्रति दिन मजदूरी और प्रतिवर्ष 60 दिन का अवकाश होने के प्रावधानों की जानकारी दी।
शिविर के दौरान जिला परिषद सदस्य दिलीप सिंह मांडानी द्वारा अपने संबोधन मे बताया कि ओड़ा बांध की मरम्मत के लिए तकमीना करीबन 48 करोड रुपए का तैयार किया जिसे स्वीकृत कराने की मांग की , गांव मांडानी से मनोरा तक नया सड़क कार्य कराने, नारादरा से ओडा सतिग्रस्त डामर सड़क को नया या मरमत करने के लिए प्रस्ताव राज्य मंत्री के समक्ष रखें । इस शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा ग्राम पंचायत को तीन बीघा आबादी आवंटन भूमि में विमुक्त घुमंतु अर्ध घुमंतु परिवारों को 37 पट्टा वितरण किया ,स्वामित्व कार्ड -12 , व्यक्तिगत शौचालय के स्वीकृति-9,सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता विभाग द्वारा सात पी पी ओ, राजस्व विभाग द्वारा नामांतरण – 45, बटवारा नामा-7, नाम शुद्धिकरण 60 ,सीमा ज्ञान- 7, एफआरसी -85, जाति मूल हैसियत प्रमाण पत्र- 104 ,राजकीय परियोजनाथ भूमि आवंटन के- 3 ,रास्तों के प्रकरण -04, अतिक्रमण हटाना- 3 एवं आबादी विस्तार का एक प्रस्ताव तैयार किए गए । चिकित्सा विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड साथ वितरण किया टीवी पोषण किट भामाशाह गोविंद सिंह देवड़ा द्वारा निशुल्क प्रदान किया गया कृषि विभाग द्वारा सॉइल हेल्थ कार्ड दो पशुपालन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री मंगल पशु बीमा योजना के तहत दो आवेदन स्वीकृत किए सहकारी समिति नाराडरा द्वारा अल्पकालीन फसली लोन केसीसी आवेदन -दो स्वीकृत किए गए परिवहन विभाग द्वारा वृद्ध जनों को 6 फ्री पास राज्य मंत्री के हाथों वितरण करवाए गए।
शिविर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी दिनेश कुमार ,कार्यवाहक उपखंड अधिकारी आसाराम नायक , प्रशासक वेलाराम मेघवाल, जिला परिषद सदस्य रतनाराम देवासी, लीलाराम मेघवाल पंचायत समिति सदस्य, उप तहसीलदार चंद्रप्रकाश चारण सहायक विकास अधिकारी मोहनलाल, प्रशासकीय समिति सदस्य बलवंत सिंह, देसाराम ग्रामीण कालूराम देवासी , पूसाराम देवासी , नरपतसिंह रोजगार सहायक एवं ग्रामवासी नारादरा, सवली , लोटीवाडा बड़ा व छोटा, उम्मेदगढ़ उपस्थित रहे ।