Headlines

संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत, बूथ स्तर तक कार्यकर्ता करें सक्रियता से कार्य : निहालचंद मेघवाल

Spread the love

सिरोही आगमन पर एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष निहालचंद मेघवाल का कार्यकर्ताओ ने किया भव्य स्वागत।

प्रधानमंत्री मोदी के कर कमलों से राजस्थान रिफाइनरी परियोजना के उद्घाटन को वर्चुअल कार्यक्रम देखने का आह्वान।

सिरोही। ( रिपोर्टर, महेंद्र सिंह परिहार ) भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष निहालचंद मेघवाल के पहली सिरोही आगमन पर कृष्णा पैलेस, सिरोही में भव्य स्वागत एवं संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं एवं साफा पहनाकर सिरोही की प्रसिद्ध तलवार व बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर भेट कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष निहालचंद मेघवाल ने कहा कि भाजपा का संगठन उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने अनुसूचित जाति समाज के उत्थान, सामाजिक समरसता तथा सेवा, संगठन और राष्ट्रहित की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने मेरे परिवार को बहुत दिया है मेरे पिता दो बार सांसद रहे और मैं पांच बार सांसद रहा। अब समय बदल गया है और मेघवाल समाज को कांग्रेस की मानसिकता का भी पता चल चुका है बाबा साहेब के आदर्श पर समाज अग्रसर है।

राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अंत्योदय की भावना के साथ कार्य कर रही है तथा प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। पूर्व केंद्रीय मंत्री व एससी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष निहालचंद मेघवाल 25 वर्ष की उम्र में सांसद बने थे।

 सांसद लुम्बाराम चौधरी ने संगठन की मजबूती को भाजपा की सफलता का आधार बताते हुए कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई शनिवार को प्रातः 10 बजे सिरोही जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय कार्यक्रम स्वामी नारायण मंदिर के सभागार में पचपदरा जिला बाड़मेर से आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों से राजस्थान रिफाइनरी परियोजना एवं अन्य विभिन्न विकास कार्यो/ परियोजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण के अवसर पर इस कार्यक्रम को सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता देखना सुनिश्चित करे। 

अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष हसमुख मेघवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए जिले में मोर्चा द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी दी तथा सभी का आभार व्यक्त किया।

भाजपा प्रदेश मंत्री नारायण पुरोहित, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मुकेश गर्ग ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सिंदल ने मंच संचालन किया। 

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा बूथ सशक्तिकरण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेशाध्यक्ष मेघवाल के प्रथमबार सिरोही आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं व एस सी वर्ग से बड़ी संख्या में आये लोगो में उत्साह एवं उमंग देखने को मिला।

इस अवसर पर एससी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संजय संदेश, जिला महामंत्री नरपतसिंह राणावत, जिला उपाध्यक्ष ताराराम माली, हेमलता पुरोहित, जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री, प्रवक्ता लोकेश खंडेलवाल, तगाराम मेघवाल, नैनसिंह राजपुरोहित, महिपाल चारण, बाबूसिंह, कैलाश मेघवाल, जितु गर्ग, मगन कोली, हिम्मत राजपुरोहित, जितेंद्र खत्री, हिरेन्द्रपाल सिंह, हरीश पंचाल, हार्दिक देवसी, कुलदीप, अमराराम प्रजापत, दक्षा देवड़ा, गीता पुरोहित, सुरेश, हिम्मत छिपा, कांतिलाल कोली, नाथू देवासी सहित भाजपा एवं मोर्चा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *