दिव्यांग को इलेक्ट्रिक स्कूटी वितरण की

Spread the love

सिरोही, 03 जुलाई। सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत माननीय सांसद जालौर सिरोही लुम्बाराम चौधरी के द्वारा दिव्यांग लक्ष्मण राम कलबी निवासी धनारी एवं जब्बर सिंह चौहान निवासी सिरोही को इलेक्ट्रिक स्कूटी(अतिरिक्त पहियों सहित) का वितरण किया गया।

इस अवसर पर जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, जिला परिषद सदस्य दिलीप सिंह माण्डानी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक किशनाराम लौल, सहायक प्रशासनिक अधिकारी हेमन्त ओझा, मंडल अध्यक्ष चिराग रावल, हार्दिक देवासी व भाजपा कार्यकर्ता बाबूसिंह राठौड़ एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *