Headlines

खाते में शुद्धिकरण कर किया लाभान्वित

Spread the love

ग्राम धनारी पटवार मण्डल धनारी निवासी धरमी देवी पत्नि खुशालराम के नाम से खातेदारी भूमि ग्राम धनारी में आई हुई है। राजस्व रेकॉर्ड अनुसार ग्राम धनारी के खाता सं. 76 में खातेदार का नाम धरमी देवी पत्नि खुशालराम गलत दर्ज होने से धरमी पत्नि खुशालराम की फार्मर आईडी नही बन पा रही थी और ना ही इनको राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिल पा रहा था पीएम सम्मान निधि का भी लाभ नही मिल पा रहा था।

प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के तहत ग्राम पंचायत धनारी में शिविर प्रभारी उपखंड अधिकारी नरेन्द्र जांगीड, सहायक शिविर प्रभारी विकास अधिकारी नवलाराम चौधरी, तहसीलदार शंकरलाल परिहार ने मौके पर ही पटवारी धनारी को 136 के तहत प्रकरण तैयार कर शुद्धि के लिए आदेशित किया गया।

पटवारी धनारी व भू. अभि. नि. नितौडा ने 136 प्रस्ताव तैयार कर खाता शुद्ध किया गया तथा उपखंड अधिकारी ने शिविर में हाथो हाथ जमाबंदी प्रतिलिपि प्रदान कर लाभान्वित किया जिससे परिवार खुश हुआ। धरमी पत्नी खुशालराम ने राज्य सरकार व प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *