Headlines

बाड़मेर: महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन बाड़मेर में

Spread the love

बाड़मेर: 01 जुलाई 2026 राजस्थान पुलिस के “महिला सुरक्षा संकल्प” अभियान के तहत आज पुलिस लाइन बाड़मेर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं संवेदनशील पुलिसिंग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही महिला बीट अधिकारी योजना, एंटी रोमियो स्क्वॉड, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, वरिष्ठ जन संबल योजना, सुरक्षा सखी, निःशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण तथा महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112 ,साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं राजकोप सिटीजन एप् के बारे में जानकारी साझा की गई।

इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य, डीवाईएसपी रमेश कुमार शर्मा, अरविंद जांगिड़, बुद्धाराम, मुख्यालय थानों के थानाधिकारी सहित पुरुष एवं महिला पुलिसकर्मी उपस्थित हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के प्रति सुरक्षित, सम्मानजनक एवं संवेदनशील वातावरण सुनिश्चित करने के साथ-साथ पुलिस बल को महिला सुरक्षा के प्रति और अधिक जागरूक एवं प्रतिबद्ध बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *