शहादत की रात पर खानकाह-ए-हुसैनी में अकीदतमंदों ने पेश किए सेहरे, मुल्क की अमन-चैन की दुआ

Spread the love

जालौर/सिरोही/पाली/जोधपुर। शहादत की रात के अवसर पर जालौर स्थित खानकाह-ए-हुसैनी में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और अकीदत के साथ किया गया। इस अवसर पर हज़रत रियाज़ बाबा के खानदान की ओर से उनकी धर्मपत्नी बीवी फरहा, पुत्र अरिब एवं हाशिम द्वारा इमाम हुसैन की बारगाह में सेहरा पेश कर अकीदत के फूल अर्पित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान हज़रत रियाज़ बाबा ने देश में अमन, चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआ कराई। खानकाह-ए-हुसैनी में बड़ी संख्या में अकीदतमंद उपस्थित रहे और सभी ने इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके पश्चात हज़रत रियाज़ बाबा की सरपरस्ती में केजीएन कॉलोनी ताजिया का जुलूस पारंपरिक ढोल की धुनों के साथ निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की और पूरे श्रद्धा एवं अनुशासन के साथ शहादत-ए-कर्बला की याद को ताज़ा किया। पूरे आयोजन का माहौल धार्मिक आस्था, भाईचारे और सौहार्द से परिपूर्ण रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *