गुजरात से राजस्‍थान जा रही लग्जरी बस से 8 करोड़ की ड्रग्स जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

जयपुर: अहमदाबाद। गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्‍ते ने शहर पुलिस की मदद से गुजरात से राजस्‍थान जा रही एक लग्‍जरी बस की अहमदाबाद के शाहीबाग में तलाशी लेकर प्रतिबंधित ड्रग्स ट्रामाडोल की दो लाख से अधिक टेबलेट जप्त की। इसकी बाजार कीमत 8 करोड 32 लाख रु बताई गई है। मौके से फरार आरोपी परेश पारसमल जैन को राजस्‍थान के उदयपुर से दबोच लिया।

एटीएस पुलिस अधीक्षक के सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में एटीएस, अपराध शाखा तथा अहमदाबाद पुलिस ने एक संयुक्‍त अभियान के तहत, शाहीबाग पहुंची एम आर ट्रेवल्‍स की लग्‍जरी बस की तलाश ली।

राजस्थान के पाली जा रही थी बस:

यह बस गुजरात के अंकलेश्‍वर से राजस्‍थान के पाली जा रही थी। इसमें एक बॉक्‍स में छोटे छोटे कागज के 416 बॉक्‍स में रखी 2 लाख 8 हजार ट्रामाडोल हाईड्रोक्‍लोराइड की प्रतिबंधित टेबलेट बरामद की। पुलिस उपाधीक्षक एस एल चौधरी व उनकी टीम ने जब पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी परेश पारसमल जैन राजस्‍थान भाग गया, पुलिस ने उसे उदयपुर के गोगुंदा में दबोच लिया।

आरोपी ने खोले बड़े राज:

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मई माह में अब तक वह 62 लाख से अधिक टेबलेट राजस्‍थान व उत्‍तर प्रदेश पहुंचा चुका है। इससे पहले आरोपी उत्‍तराखंड तथा महाराष्‍ट्र में प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ पकडा गया था तथा वह गत माह वापी में पकडी गई करीब डाई किलो मैफेड्रॉन ड्रग्स की तस्‍करी में भी लिपत था। इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपी को गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *