Sirohi : जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में डीएमएफटी की प्रबंधकीय समिति की बैठक आयोजित हुई

Spread the love

सिरोही, 24 जून। डीएमएफटी की प्रबंधकीय समिति की बैठक जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।

बैठक में जिला कलक्टर ने डीएमएफटी अन्तर्गत स्वीकृत कार्यो में से प्रगतिरत व समायोजित शेष कार्यो की कार्यवार प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को प्रगतिरत कार्यों को पूर्ण करने, पूर्ण हो चुके कार्यो की पूर्णता प्रमाण पत्र 7 दिवस में भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों में स्वीकृत लंबित कार्यों को एक निश्चित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में उपवन संरक्षक अजीत उचोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेन्द्र जोशी समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *