सिरोही, 24 जून। जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने बुधवार को महिला अधिकारिता विभाग सिरोही एवं वन स्टॉप सेंटर सिरोही का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिला प्रमुख ने सहायक निदेशक महिला अधिकारिता अंकिता राजपुरोहित से विभागीय गतिविधियों, संचालित योजनाओं एवं महिलाओं को उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं की जानकारी ली।
उन्होंने वन स्टॉप सेंटर (सखी सेंटर) में महिलाओं को दी जा रही सहायता, परामर्श, सुरक्षा एवं अन्य सुविधाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही उपस्थित केन्द्र प्रबंधक पिंकी, काउंसलर व अन्य स्टाफ से सखी सेंटर के संबंध में जानकारी ली।

जिला प्रमुख ने कार्यालय की व्यवस्थाओं, अभिलेखों एवं कार्य प्रगति पर संतुष्टि जाहिर की तथा उन्होने विभागीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों की प्रशंसा की। साथ ही कहा कि जरूरतमंद महिलाओं को समय पर सहायता उपलब्ध करवाते हुए सखी सेंटर बेहतर कार्य कर रहा है।