आबूरोड : राजस्थान हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति बिपिन गुप्ता पहुंचे शांतिवन

Spread the love

– परिसर में डायमंड हाल, किचन, पीएम पार्क का किया अवलोकन

– संस्थान की सेवाओं के बारे में ली जानकारी

आबूरोड। राजस्थान हाई कोर्ट जयपुर बेंच के न्यायाधीश न्यायमूर्ति बिपिन गुप्ता चार दिवसीय भ्रमण पर आबूरोड पधारे। इस दौरान उन्होंने धर्मपत्नी सीए पारूल गोयल के साथ शांतिवन परिसर का अवलोकन किया। जहां स्थानीय पुलिस द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। साथ ही आबूरोड जिला एवं सेशन न्यायालय के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश सुरेश कुमार व ब्रह्माकु‌मारीज़ के महासचिव बीके करुणा भाई ने पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत। वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका डॉ. बीके सविता दीदी ने तिलक लगाकर स्वागत किया।

इस दौरान अधिवक्ता प्रदीप कुमार ने न्यायमूर्ति गुप्ता ने न्यायमूर्ति गुप्ता को ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा की जा रही आध्यात्मिक, सामाजिक सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर आबूराज के डिप्टी एसपी बृजेश कुमार व आबूरोड सदर थाना प्रभारी प्रदीप डागा, कोर्ट स्टाफ श्रवण सिंह राव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

न्यायमूर्ति ने शान्तिवन परिसर के विशाल डायमण्ड हॉल, भोलेनाथ शिव का भण्डारे, मनमोहिनीवन परिसर, दादी प्रकाशमणि विजडम पार्क का अवलोकन कर यहां की व्यवस्थाओं की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि यहां की साफ-सफाई और मैनेजमेंट काबिलेतारीफ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *