नगर परिषद सिरोही में आयोजित शिविर
शिविर में शहर की आम जनता तथा जनप्रतिनिधियों, वार्ड पार्षदों, नगर परिषद के अधिकारी/कर्मचारियोें तथा अन्य विभाग पीडब्ल्यूडी, पीएचईडी, राज्य डिस्कॅाम, रुडिप, मेडिकल व हेल्थ, महिला एंव बाल विकास, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग, रसद विभाग सहित अन्य विभागों के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।
शिविर का निरीक्षण सिरोही के डीएफओ अजित उचोई द्वारा किया गया तथा लाभार्थियों को पट्टे वितरण किये। डीएफओ अजित उचोई ने शिविर में आमजन की समस्याओं का हाथो हाथ मौके पर निस्तारण करने तथा सरकार द्वारा दी गयी छूट व शिथिलताओें का लाभ आमजन तक पहुचाने के निर्देश प्रदान किये तथा शिविर में नगर परिषद द्वारा की गई व्यवस्था को संतोषजनक बताया।
मंगलवार को शिविर में विभिन्न कार्याे में आवदेन-पत्र प्राप्त हुए जिनका निस्तारण लम्बित है 69 क कुल पटटा-2, भवन मानचित्र स्वीकृति पत्र-10, कृषि भूमि नियमन-4, राजकीय भूमि नियमन-5, नामन्तरण आवेदन-7, नल-बिजली एनओसी-10, खांचा भूमि आवेदन-2, जन्म मृत्यु-13, विवाह प्रमाण पत्र-2, खाद्य सुरक्षा योजना-3, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना-7, पीएम आवास योजना-5, ईडब्ल्यूएस/एलआईजी प्रमाण-पत्र-1, पेंशन-4, यूडी टेक्स, भू-उपयोग परिवर्तन-1, आवेदन, कचरे के ढेर/सफाई के आवदेन-5, नाली/नाला निर्माण-5, सफाई आवेदन-10, सीसी/डामर सडक मरम्मत कार्य-5, स्ट्रीट लाईट मरम्मत कार्य-8, उपरोक्तानुसार आवेदन-पत्रों/समस्याओं का निस्तारण किया गया।
शिविर में आयुक्त जोधाराम बिश्नोई, सचिव रमेश कुमार, राजस्व अधिकारी भवराराम, सुरेन्द्र कुमार एटीपी, पकंज गुजर सहायक अभियंता, सहायक अभियंता पकंज कंसारा, भवरपाल मीणा कनिष्ठ अभियंता, ओम सिंह व हनुमान सहाय शर्मा जिला परियोजना प्रबंधक जनप्रतिनिधि पूर्व पार्षद मगन मीणा, प्रवीण राठौड, बीेजेपी नगर अध्यक्ष चिराग रावल एंव अन्य गणमान्य नागरिक व विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
आयुक्त जोधाराम बिश्नोई ने बताया कि शिविर में लगातार आम लोगो के कार्य सरकार की मंशानुरुप किये जा रहे है तथा पूर्व में लम्बित पत्रावलियों का निस्तारण भी लगातार किया जा रहा है। समस्त आवेदन-पत्रों का नियमानुसार निस्तारण कर दिया जायेगा।