Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया अवलोकन पात्र जरूरतमंदों को किया पट्टा वितरण, लाभार्थियों से लिया फीडबैक

Spread the love

जयपुर: जयपुर, 20 जून। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली के सुमेरपुर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नेतरा में ग्रामीण सेवा शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न विभागों की स्टॉल्स का अवलोकन कर लाभार्थियों से संवाद किया तथा शिविर का फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन को राहत पहुंचाने के लिए प्रदेशभर में ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर संचालित किए जा रहे हैं। इनमें किसान, मजदूर, गरीब, दिव्यांग, महिला सहित प्रत्येक वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। इन शिविरों में दस्तावेज शुद्धिकरण के कार्य होने से वंचितों को योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित हो रहा है।

नाम शुद्धिकरण से मिल सकेगी किसान सम्मान निधि

मुख्यमंत्री ने नाम शुद्धिकरण के प्रकरण का जिक्र करते हुए कहा कि एक किसान का नाम जमाबंदी में ओट सिंह दर्ज था, जबकि शैक्षणिक व अन्य दस्तावेजों में नाम अर्जुन सिंह था। इस मामूली अशुद्धि के कारण उन्हें किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल पा रहा था। इस शिविर के माध्यम से नाम का शुद्धिकरण हुआ है जिससे अब उन्हें किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं का लाभ भी मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि शिविरों में नाम शुद्धिकरण, नामांतरण, रास्तों एवं एनएफएसए के प्रकरणों का निस्तारण, पेंशन सत्यापन जैसे विभिन्न काम हो रहे हैं। इसी प्रकार किसानों को मृदा परीक्षण, बीज मिनीकिट, फलदार वृक्षों की पौध उपलब्ध करवाकर लाभान्वित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इसी प्रकार पशुपालक भी पशु स्वास्थ्य जांच एवं उपचार का फायदा उठाएं।

मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि जागरूकता के साथ ग्रामीण इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं:

ग्रामीण सेवा शिविर में मुख्यमंत्री ने हजाराम, भैराराम, मांगीलाल को विमुक्त, घुमन्तु, अर्द्धघुमन्तु श्रेणी में पट्टा वितरण, अजु देवी को पुराने घर का विनियमितीकरण तथा कपूराराम को रियायती दर पर पट्टा आवंटन के प्रमाण-पत्र सौंपे। इस दौरान पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा, सांसद मदन राठौड़, विधायक पुष्पेन्द्र सिंह, केसाराम चौधरी, वरिष्ठ अधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *