Headlines

सिरोही में नगरीय निकाय चुनाव 2026 की तैयारियाँ तेज: ईवीएम का प्रथम रैंडमाइजेशन संपन्न, राजनैतिक दलों की मौजूदगी में 239 BU-CU आवंटित

Spread the love

सिरोही। नगरीय निकाय चुनाव 2026 के मद्देनजर जिले में चुनावी सरगर्मियों के बीच जिला प्रशासन ने मतदान की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में बुधवार को सिरोही कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में ईवीएम (EVM) का प्रथम रैंडमाइजेशन निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न हुआ।

जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेश गोयल की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रक्रिया के दौरान जिले के 6 नगर निकायों—सिरोही, शिवगंज, पिंडवाड़ा, आबूरोड, आबूपर्वत और मंडार—के लिए मतदान और रिजर्व हेतु बैलेट यूनिट (BU) तथा कंट्रोल यूनिट (CU) का ऑनलाइन आवंटन किया गया।

जिले में निकाय वार ईवीएम (BU/CU) आवंटन का गणित:

  • सिरोही (35 मतदान केंद्र): 46 BU और 46 CU
  • शिवगंज (35 मतदान केंद्र): 46 BU और 46 CU
  • पिंडवाड़ा (25 मतदान केंद्र): 33 BU और 33 CU
  • आबूपर्वत (25 मतदान केंद्र): 33 BU और 33 CU
  • आबूरोड (40 मूल + 2 सहायक मतदान केंद्र): 55 BU और 55 CU
  • मंडार (20 मतदान केंद्र): 26 BU और 26 CU

कुल मिलाकर जिले के 180 मूल और 2 सहायक (कुल 182) मतदान केंद्रों के सुचारू संचालन एवं रिजर्व के लिए 239 बैलेट यूनिट (BU) और 239 कंट्रोल यूनिट (CU) का आवंटन पूर्ण कर लिया गया है।

रैंडमाइजेशन प्रक्रिया के तुरंत बाद आवंटित मशीनों की प्रामाणिक सूची सभी राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों को सौंप दी गई।

बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी दुर्गा शंकर मीणा, ईवीएम प्रभारी संजय कुमार दवे, डीओआईटी एसीपी वेणीगोपाल, प्रोग्रामर नेहा राठौड़ सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि हरजी राम चौधरी, सुलतान सिंह देवड़ा, महेन्द्र चौहान, प्रकाश धवल, विरेन्द्र सिंह देवड़ा और नरेन्द्र चारण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *