Headlines

आबूरोड में मानवता की मिसाल: देर रात गहरे नाले में फंसा गोवंश का बच्चा, शिवसेना और बीके कर्मचारियों ने 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला

Spread the love

आबूरोड (सिरोही)। शांतिवन परिसर के पास देर रात एक दर्दनाक हादसे में गाय का छोटा बच्चा गहरे नाले में जा गिरा। गनीमत रही कि सही समय पर सूचना मिलने से शिवसेना पदाधिकारियों, ब्रह्माकुमारीज़ (बीके) सेवाधारियों और स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर 2 से 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बछड़े को सकुशल बाहर निकाल लिया।

रात 11 बजे मिली सूचना, तुरंत मौके पर पहुंचे कार्यकर्ता

घटना की जानकारी देर रात लगभग 11:00 बजे बीके जगदीश भाई ने फोन के माध्यम से शिवसेना नगर प्रमुख लालाराम खारवाल को दी। सूचना मिलते ही नगर प्रमुख लालाराम खारवाल तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। नाला गहरा और संकरा होने के कारण गोवंश का बच्चा उसमें बुरी तरह फंसा हुआ था और बाहर निकलने में असमर्थ था।

3 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, प्राथमिक उपचार भी दिया गया

रात के अंधेरे में ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बीके कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों के सहयोग से रस्सियों व उपकरणों की मदद से लगभग 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बछड़े को सुरक्षित बाहर निकाला गया। नाले में गिरने के कारण आई हल्की चोटों के लिए मौके पर ही उसका प्राथमिक उपचार भी कराया गया, जिससे अब बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है।

रेस्क्यू टीम में ये लोग रहे शामिल

इस सराहनीय और मानवीय कार्य में शिवसेना नगर प्रमुख लालाराम खारवाल के साथ नरेश लोधी, बीके जगदीश भाई, बीके प्रताप भाई, बीके संदीप, गोपाल सरवान और बीके संस्थान के कई कर्मचारियों व स्थानीय लोगों का विशेष योगदान रहा। स्थानीय लोगों ने देर रात चलाए गए इस रेस्क्यू अभियान की जमकर सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *