Headlines

जिला पर्यावरण समिति एवं वन मंडल के संयुक्त तत्वाधान में 77 वे जिला स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन शनिवार को जनापुर जोड़ स्थित चंदन वन में किया गया।

Spread the love

जनापुर जोड़ चंदन वन में जिला स्तरीय वन महोत्सव का हुआ आयोजन

अतिथियों ने सभी को अधिक से पौधे लगाने का दिया संदेश

सिरोही : ( रिपोर्टर, महेंद्र सिंह परिहार ) कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि जिले में चंदनवन की स्थापना के लिए सभी बधाई के पात्र है और हम सभी मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और वन मंत्री संजय शर्मा के आभारी हैं जिन्होंने सिरोही को ये सौगात दी।उन्होंने उपस्थित सभी से अपील की कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से सभी एक पेड़ मां के नाम जरूर लगाएं और अन्य को भी पौधारोपण के लिए जागरूक करें।

सांसद लुंबाराम चौधरी ने उपस्थित सभी से कहा कि सभी लोग पेड़ लगाए साथ ही पेड़ बचाने का भी काम करे। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाने के साथ उनकी सार सम्भाल भी करें और अन्य को भी प्रेरित करें।

स्थानीय विधायक समाराम गरासिया ने अपने संबोधन में कहा कि चंदन वन की संकल्पना अभूतपूर्व है उन्होंने सभी को पौधा लगाने,प्रकृति को सहेजने में अपनी सहभागिता निभाने और अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।

 इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य वन संरक्षक अनूप केआर ने कहा कि चंदन वन से सिरोही को नई पहचान मिलेगी।सभी मिलकर सिरोही को हरा भरा बनाए। कार्यक्रम के अंत में उप वन संरक्षक अजीत उचोई ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

जनापुर जोड़ में सभी ने किया पौधारोपण

कार्यक्रम की शुरुआत में सभी अतिथियों ने जनापुर जोड़ चंदन वन में चंदन के पौधों का पौधारोपण किया और सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पिंडवाड़ा रेंज में 11000 चंदन के पौधे वाले चंदन वन जनापुर जोड का क्षेत्रफल 34 हेक्टेयर है।

कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित राज्य स्तरीय वन महोत्सव का सीधा प्रसारण किया गया।

इस दौरान जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर,पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़,मुख्य वन संरक्षक (वन्य जीव)आशुतोष ओझा,उपखंड अधिकारी नरेंद्र जांगिड़,एसीएफ जगदीश विश्नोई, एसीएफ दारासिंह,

किरण राजपुरोहित,रतन लाल गरासिया,गणपत सिंह राठौड़,लता देवी रावल,जीतू भाई देवासी सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *