सिरोही, 31 जुलाई। जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सर्तकता समिति की बैठक का आयोजन डीओआईटी सभागार में हुआ।
बैठक में जिला कलेक्टर ने दर्ज प्रकरणों के निस्तारण संबंधी कार्यवाही की चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने एवं अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। समिति की बैठक में 6 प्रकरणों में से 2 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
बैठक के दौरान समिति में मनोनीत विभिन्न सदस्यों द्वारा जिले से संबंधित विभिन्न समस्याओं के बारे में अवगत करवाया जिसके संबंध में जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए।
इस दौरान प्रधान हंसमुख कुमार, विरेन्द्र सिंह चौहान, सुरेश कोठारी, भूपेन्द्र संबरिया, महिपाल सिंह चारण, प्रीति वाजपेय, रतनलाल गरासिया, योगेन्द्र गोयल सहित अन्य उपस्थित थे। वीसी के माध्यम से रेवदर विधायक मोतीराम कोली एवं संबंधित समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।