‘‘सुगम्य सिरोही’’ अभियान के तहत चिकित्सा प्रमाणीकरण एवं सहायता शिविर का आयोजन

Spread the love

सिरोही, 31 जुलाई। जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांग कल्याणार्थ संचालित सुगम्य सिरोही अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय प्रमाणीकरण एवं सहायता शिविर का आयोजन पंचायत समिति परिसर आबूरोड़ में आयोजित किया गया।

शिविर का अवलोकन पिण्डवाड़ा आबू के विधायक समाराम गरासिया, जिला परिषद सदस्य कन्हैया लाल खरे, धन्नाराम मीणा, उपखण्ड अधिकारी रामस्वरूप जौहर, विकास अधिकारी पुखराज सरेल, अति. विकास अधिकारी धर्मेन्द्र ने किया।

इस अभियान को दिव्यांगों के जीवन में उम्मीद की एक सुनहरी किरण के रूप में रेखांकित करते हुए विधायक गरासिया ने कहा कि जनजाति अंचल तथा भाखर क्षेत्र में कई दिव्यांग दस्तावेजों के तथा जानकारी के अभाव में दिव्यांग प्रमाण पत्र तथा अन्य राजकीय योजनाओं से वंचित रह जाते है। उन लोगों के लिए यह शिविर मील का पत्थर है। उन्होंने दिव्यांगों से अधिकाधिक योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। जिला परिषद सदस्य खरे ने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगों के समग्र कल्याण व समावेशी विकास हेतु सदैव तत्पर व प्रतिबद्ध है।

शिविर में दिव्यांग चिकित्सा प्रमाणीकरण कर दिव्यांग प्रमाण पत्र व यूडीआईडी जारी करना, इस हेतु चिकित्सा दल में डॉ. नरेन्द्र सिंह सोलंकी, डॉ. बलदेव सिंह, डॉ. जेपी कुमावत ने सेवाएं प्रदान की। इसके अतिरिक्त रोडवेज बस पास जारी करना, पेंशन, पालनहार योजना के सत्यापन व नवीनीकरण एवं संबंधी कार्य भी किया गया।

इस शिविर में दिव्यांगों के सुगम्य संचालन व निर्बाध आवागमन के लिए सहायक अंग उपकरण वितरित किये गये जिसमें 22 दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल, सुगम्य छड़ी 05 व बैसाखी 2 वितरित की गयी।

इस अवसर पर शिविर में स्वयंसेवी संस्था आपणो संस्थान से मोहन पुरोहित, रमेश कुमार, दिनेश कुमार तथा श्री क्षेत्रपाल दिव्यांग सेवा समिति से प्रकाश कुमार दिव्यांगजनों को अपेक्षित सहयोग किया। शिविर में डॉ. रीतु शर्मा, नैत्र विशेषज्ञ, राजेन्द्र कुमार पुरोहित उपनिदेशक सान्याअवि सिरोही, अशोक कुमार परीवीक्षा अधिकारी, रामकिशन मीणा, संजीव कुमार मीणा, विजय गेहलोत, हर्षित सिंह, समेत बड़ी संख्या में दिव्यांगों ने सहभागिता अदा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *