Sirohi : राज्यमंत्री देवासी ने केसरपुरा व खाम्बल शिविर में आमजन को योजनाओं की जानकारी दी,

Spread the love

पात्र व्यक्तियों को दस्तावेज वितरित किए

सिरोही, 23 जून। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने मंगलवार को ग्रामीण सेवा शिविरों के तहत केसरपुरा में आयोजित शिविर में आमजन से संवाद किया तथा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं एवं ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों की जानकारी प्राप्त की।

राज्य मंत्री ने कहा कि इन शिविरों में आमजन की समस्याओं के समाधान के साथ विभिन्न योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है, उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र को लाभान्वित करें साथ ही योजनाओं का वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार करें। राज्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में समग्र विकास एवं आमजन को प्रशासनिक सेवाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। ऐसे शिविर सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। उन्होंने इस मौके पर विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित पात्र व्यक्तियों को दस्तावेज वितरित किए।

शिविर में राज्यमंत्री देवासी ने ग्राम की आधारभूत सुविधाओं की ओर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर पट्टे वितरण किए, वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से गोद भराई की रस्म अदा की। शिवगंज उपखंड अधिकारी आसूराम राज्यमंत्री को शिविर का प्रगति से अवगत कराया।

इसी प्रकार खाम्बल में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में राज्यमंत्री ने आमजन की समस्याओं को सुनकर मौके पर संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने शिविर में उपस्थित पात्र व्यक्तियों को दस्तावेज भी वितरित किए।

 शिविर में जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, प्रधान हॅंसमुख कुमार, उपखंड अधिकारी हरीसिंह देवल, विकास अधिकारी मंछाराम, उप प्रधान नारायणसिंह, शैतानसिंह समेत संबंधित अधिकारी एवं जन प्रतिनिधिगण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *