Headlines

जयपुर: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जयपुर में मनाया गया योंग दिवस

Spread the love

जयपुर: राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर में महानिदेशक पुलिस, श्री राजीव कुमार शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में पुलिस अधिकारियों व जवानों ने योग अभ्यास किया। डी.जी.पी. महोदय ने संदेश दिया कि इस भाग-दौड़ भरी जिंदगी में स्वयं के लिए समय निकालकर योग अवश्य करें। ‘हम स्वस्थ रहेंगे, तभी आमजन भी सुरक्षित और खुशहाल रहेंगे।’ स्वस्थ पुलिस, सुरक्षित समाज: राजस्थान पुलिस का मानना है कि एक स्वस्थ और ऊर्जावान पुलिसकर्मी ही नागरिकों की सुरक्षा और सेवा को बेहतर ढंग से अंजाम दे सकता है।

तनावमुक्त कार्यप्रणाली योग न केवल शरीर को निरोगी रखता है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर पुलिसकर्मियों के व्यवहार में संवेदनशीलता और विनम्रता लाता है। स्वच्छ और पारदर्शी छवि यह आयोजन दर्शाता है कि राजस्थान पुलिस अनुशासन के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक शुद्धि को भी प्राथमिकता देती है, जो एक स्वच्छ छवि का आधार है।आमजन को संदेश पुलिस विभाग आम जनता से भी अपील करता है कि व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय योग के लिए निकालें। आपका अच्छा स्वास्थ्य ही एक सशक्त समाज का निर्माण करता है। आइए, उत्तम स्वास्थ्य और जन-सेवा के संकल्प के साथ योग को जीवन का हिस्सा बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *