मारपीट में एक व्यक्ति लहूलुहान, पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को पकड़ा
स्वरूपगंज: ( जिला ब्यूरो चीफ कैलाश रावल ) थाना क्षेत्र के मीणा वास से बड़ी खबर सामने आई है। यहां किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया।
बताया जा रहा है कि मार्केट के बीचों-बीच सड़क पर दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे और पत्थरबाजी हुई, जिसमें एक व्यक्ति घायल होकर लहूलुहान हो गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया। वहीं, विवाद में शामिल कुछ लोग मौके से फरार हो गए, जबकि पुलिस सिपाही ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया।
सूचना मिलते ही स्वरूपगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटना के कारणों और विवाद में शामिल लोगों की जानकारी जुटा रही है।
विवाद किस वजह से हुआ और इसमें कितने लोग शामिल थे, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही होगा।