सिरोही नगर कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, आगामी निकाय चुनावों को लेकर बनी रणनीति

Spread the love

सिरोही। ( रिपोर्टर, महेंद्र सिंह परिहार ) अजीत जैन भवन में शुक्रवार को पुनीत कुमार जैन की अध्यक्षता में नगर कांग्रेस कमेटी को बैठक आयोजित हुई।इसमें आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति, संगठन को मजबूत करने, वार्ड स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने तथा विभिन्न वार्डों से चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में नगर कांग्रेस अध्यक्ष पुनीत कुमार जैन ने कहा कि आगामी निकाय चुनाव कांग्रेस पार्टी के लिए महत्वपूर्ण हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता शहर के प्रत्येक वार्ड में जनता के बीच जाकर कांग्रेस बोर्ड में किए गए कामों को और जनहित में कांग्रेस की भावी नीतियों से जनता को अवगत करवाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को वार्ड स्तर तक और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने पार्टी के लिए कार्यकर्ता को अहम बताया और कहा कि योग्य, सक्रिय और जनता के बीच लगातार रहने वाले कार्यकर्ता आज भी पार्टी की प्राथमिकता में शुमार हैं।

नगर अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर सिरोही शहर की व्यवस्थाओं और जनसमस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। आवारा पशु, सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों की अव्यवस्था जैसी समस्याओं से आमजन परेशान हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार और स्थानीय प्रशासन ने जनसमस्याओं को कभी प्राथमिक नहीं रखा। हालात ये हैं कि जन समस्या लेकर जाने वाले आमजन ही क्या खुद भाजपा के कार्यकर्ताओं पर भी भाजपा के नेता और प्रशासन अनदेखी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सिरोही की जनता बेहतर सफाई व्यवस्था, व्यवस्थित यातायात, आवारा पशुओं से मुक्ति, स्वच्छ एवं सुंदर शहर तथा मूलभूत सुविधाओं की हकदार है लेकिन, भाजपा सरकार ने पौने दो सालों से चुनावों को टाल कर जनता को उनके हक से वंचित रखा। कांग्रेस पार्टी आगामी निकाय चुनाव में इन्हीं जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और शहर की समस्याओं के स्थायी समाधान का संकल्प लेकर चुनाव लड़ेगी।

बैठक में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी आगामी निकाय चुनाव को लेकर अपने सुझाव रखे तथा विभिन्न वार्डों की राजनीतिक एवं स्थानीय परिस्थितियों पर चर्चा की। वार्डों से चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों से भी संवाद किया गया और संगठन की मजबूती तथा आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक को रतन माली, नारायण सुथार, दशरथ नरुका, मनोज पुरोहित, प्रवीण जटोलिया, जगदीश माली एवं महेंद्र चौहान ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर जनता के मुद्दों को लेकर मैदान में उतरेंगे और प्रत्येक वार्ड में संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।

बैठक में आगामी दिनों में वार्ड स्तर पर संपर्क अभियान तेज करने, आमजन की समस्याओं को चिन्हित करने तथा कांग्रेस की नीतियों एवं कार्यक्रमों को घर-घर तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।

नगर कांग्रेस कमेटी ने संकल्प व्यक्त किया कि आगामी निकाय चुनाव में सिरोही शहर की जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए कांग्रेस को मजबूत जनसमर्थन दिलाने के लिए पूरी ताकत के साथ कार्य किया जाएगा। 

इस मौके पर जितेंद्र सिंघी, प्रकाश प्रजापति, ज्योति तोलानी, अनिल चौहान, किशोर पुरोहित, कांति लाल खत्री, दिनेश पुरोहित, गणपत सिंह, सुरेंद्र सिंह, गोपी मेघवाल, मारूफ हुसैन, महेंद्र चौहान, भंवर सिंह, भरत धवल, वसीम, तेजाराम, प्रवीण जटोलिया, प्रताप सिंह, तेजाराम मेघवाल, पुनीत अग्रवाल, जसवंत सिंह, सत्येंन मीणा, चेतन मेघवाल, प्रकाश मेघवाल, हेमलता शर्मा, हरिओम दत्ता, वानेपाल सिंह, बाबू ख़ान, विनोद देवड़ा, जितेंद्र एरेन, आनंद राज आर्य, शैतान सिंह, गोविंद मेघवाल, प्रवीण सिंह, नैना राम माली मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *