पंचायती राज, नगर पालिका और जिला परिषद चुनाव में प्रत्याशी उतारने का ऐलान | 14 सितंबर को हर क्षेत्र में होगी गणपति प्रतिमा स्थापना
पिंडवाड़ा। बनास के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में शिवसेना की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी पंचायती राज, नगर पालिका एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर संगठन की आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में शिवसेना जिला प्रमुख रमेश रावल मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता जिला संगठन प्रमुख फुलाराम बनास ने की। वहीं उप जिला प्रमुख भरत राजपुरोहित, अजीत सिंह राठौड़ एवं बलवंत सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
बैठक में पदाधिकारियों ने आगामी चुनावों को लेकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया। शिवसेना की ओर से अपनी रणनीति के तहत पंचायती राज, नगर पालिका और जिला परिषद चुनाव में प्रत्याशी मैदान में उतारने को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई।

धूमधाम से मनाया जाएगा गणपति महोत्सव
बैठक में आगामी गणपति महोत्सव को लेकर भी विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। निर्णय लिया गया कि 14 सितंबर को विभिन्न क्षेत्रों में भगवान श्री गणेश की भव्य प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। पदाधिकारियों ने महोत्सव को धार्मिक उत्साह और संगठनात्मक सहभागिता के साथ मनाने का आह्वान किया।
संगठन का किया विस्तार, नई जिम्मेदारियां सौंपी
बैठक के दौरान शिवसेना संगठन के विस्तार के तहत कई कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। वगताराम भूल को वालोरिया नगर प्रमुख नियुक्त किया गया। वहीं प्रकाश परिहार को बनास नगर प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई।
इसके अलावा बादल कुमार को कुइया फली शाखा प्रमुख, सुरेश कुमार को उप प्रमुख, झालाराम को प्रचार प्रमुख तथा रमेश कुमार को माउंट आबू युवा सेना प्रभारी नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर आबूरोड शहर प्रमुख लालाराम खारवाल, तहसील प्रमुख नरेश लोधी, प्रचार प्रमुख नानाराम भील, बादल जोगी, विजय, सुरेश, झालाराम, तहसील महामंत्री वीरेंद्र सिंह चौहान, झाडोली मंडल प्रमुख कालूराम प्रजापत, आबूरोड तहसील संपर्क प्रमुख छोटू भाई, माउंट आबू नगर प्रमुख प्रशांत सिंह, चिराग, माउंट आबू रामजी महाराज, रमेश कुमार सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ एवं वार्ड स्तर तक मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।