मोना कॉलोनी की वर्षों पुरानी सड़क मांग पूरी, राज्यमंत्री देवासी का जताया आभार

Spread the love

सिरोही, 19 अगस्त। ( रिपोर्टर,महेंद्र सिंह परिहार ) मोना कॉलोनी में वर्षों से लंबित सड़क निर्माण की मांग पूरी होने पर कॉलोनीवासियों में खुशी का माहौल है। सड़क निर्माण की स्वीकृति और कार्य को लेकर स्थानीय निवासियों ने राज्यमंत्री ओटाराम देवासी का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर कॉलोनीवासियों ने प्रभारी मंत्री के.के. विश्नोई, जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी एवं जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित का भी माला पहनाकर अभिनंदन किया।

राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि क्षेत्र का विकास और आमजन को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। सड़क निर्माण से मोना कॉलोनी के लोगों का आवागमन सुगम होगा। उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

मंदिर, स्कूल और बालिका शिक्षा के लिए भी मिली राशि

कार्यक्रम के दौरान नगर मंडल की ओर से राज्यमंत्री देवासी का विभिन्न विकास कार्यों के लिए स्वीकृत राशि उपलब्ध करवाने पर धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इनमें सिरोही स्थित प्राचीन पीश्वनिया महादेव मंदिर में भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपये, पुराने भवन स्कूल में टिन शेड निर्माण के लिए 8 लाख रुपये तथा हाउसिंग बोर्ड में संचालित माध्यमिक विद्यालय में बालिकाओं के शौचालय निर्माण के लिए 3.72 लाख रुपये की राशि शामिल है।

स्थानीय कार्यकर्ताओं ने कहा कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी और विद्यार्थियों एवं आमजन को इसका सीधा लाभ प्राप्त होगा।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हेमलता पुरोहित, मंडल अध्यक्ष चिराग रावल, जिला कार्यालय मंत्री बाबू सिंह माकरोड़ा, मोर्चा जिलाध्यक्ष गोपाल माली, महामंत्री प्रकाश पटेल, राजेन्द्र सिंह चौहान, ललित प्रजापत, लुम्बाराम राणा, रामलाल मेघवाल, बाबूलाल सगरवंशी, महेंद्र माली, गोविंद सैनी, गोविंद माली सहित अनेक कार्यकर्ता एवं कॉलोनीवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *