सांसद चौधरी के प्रयासों से सिरोही के युवाओं को बड़ी सौगात, 48 लाख की लागत से बनेगा मल्टीपर्पज हॉल

Spread the love

सिरोही, 19 अगस्त। ( रिपोर्टर, महेंद्र सिंह परिहार ) जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी के प्रयासों से सिरोही के युवाओं और खिलाड़ियों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। सिरोही स्थित अरविंद पेवेलियन में करीब 48 लाख रुपये की लागत से मल्टीपर्पज हॉल (बहुउद्देशीय कक्ष) का निर्माण किया जाएगा।

नवनिर्मित हॉल में इंडोर खेल गतिविधियों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही कमरे और शौचालय का निर्माण भी होगा, जिससे अरविंद पेवेलियन में खेल गतिविधियों से जुड़े खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

सांसद लुम्बाराम चौधरी ने बताया कि इस परियोजना के लिए करीब 40 लाख रुपये राज्यसभा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के सांसद निधि से तथा 8 लाख रुपये सांसद चौधरी के फंड से खर्च किए जाएंगे।

बताया गया कि सांसद खेल महोत्सव के दौरान राज्यसभा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने सांसद चौधरी के आग्रह पर 25 लाख रुपये की घोषणा की थी। सांसद चौधरी के लगातार प्रयासों के बाद इस राशि को बढ़ाकर 40 लाख रुपये किया गया।

मल्टीपर्पज हॉल के निर्माण से सिरोही के खिलाड़ियों को इंडोर खेलों के लिए बेहतर स्थान और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलने के साथ युवाओं को खेल गतिविधियों से जुड़ने का अवसर भी मिलेगा।

स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने इस पहल को युवाओं के हित में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए सांसद लुम्बाराम चौधरी के प्रयासों की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *