बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर ने प्रकोष्ठ प्रभारियों से अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उन्हें आवंटित कार्याें का समबद्ध रूप से क्रियान्वयन किया जाए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा समय समय पर प्राप्त निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने तथा नियमित रूप से मॉनिटरिंग करने की बात कही।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षण, वाहन, सामान्य व्यवस्था, डेटा अपडेशन, मतदान केन्द्र, रेडमाईजेशन, कार्मिकों की उपलब्धता सहित विभिन्न विषयों के संबंध में प्रकोष्ठ प्रभारियों से चर्चा की और उन्हें निर्देशित किया की सभी आवंटित कार्यों को पूर्ण करते हुए समय समय पर रिपोर्ट करना सुनिश्चित करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी अधिकारियों को पूर्ण गंभीरता के साथ एवं विस्तृत कार्य योजना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में उपखंड अधिकारी हरिसिंह देवल, कोषाधिकारी अलका सिंह सहित विभिन्न प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी उपस्थित थे।