सिरोही 8 अगस्त। ( रिपोर्टर, महेंद्र सिंह परिहार ) भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 9 अगस्त को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा की तैयारियों एवं आयोजन की रूपरेखा को लेकर भाजपा पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी एवं जिला महामंत्री तथा तिरंगा यात्रा जिला संयोजक गणपतसिंह राठौड़ मौजूद रहे।
बैठक में तिरंगा यात्रा को भव्य एवं सफल बनाने, अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा यात्रा के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि 9 अगस्त रविवार को सुबह 9 बजे रामझरोखा परिसर में आमसभा आयोजित होगी। इसके पश्चात तिरंगा यात्रा रैली के रूप में रामझरोखा परिसर से प्रारंभ होकर आम्बेडकर सर्कल, भाटकड़ा कोर्ट, संपूर्णानंद कॉलोनी, नगर परिषद, सरजावाव दरवाजा, बग्गीखाना एवं पैलेस रोड होते हुए शहीद स्मारक पहुंचेगी।

राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान-शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति, एकता एवं अखंडता का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी ने कहा कि तिरंगा यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। यात्रा को व्यवस्थित एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ जुटे हुए हैं।
जिला महामंत्री एवं तिरंगा यात्रा जिला संयोजक गणपतसिंह राठौड़ ने बताया कि यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आमसभा एवं रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं आमजन की भागीदारी रहेगी। उन्होंने सभी राष्ट्रभक्त नागरिकों से तिरंगा यात्रा में शामिल होकर इसे सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान प्रधान हंसमुख मेघवाल, नगर अध्यक्ष चिराग रावल, तिरंगा यात्रा सिरोही विधानसभा के संयोजक विक्रमसिंह इंदा, जितु गर्ग, प्रवक्ता व यात्रा व्यवथा प्रभारी लोकेश खंडेलवाल, गोपाल माली, वरिष्ठ नेता बाबू सगरवंसी, जिला उपाध्यक्ष हेमलता पुरोहित, अरुण ओझा, बाबूसिंह माकरोडा, कुलदीपसिंह देवड़ा, प्रकाश पटेल, कैलाश मेघवाल, प्रवीण राठौड़, मगन मीणा, गीता पुरोहित, राजेन्द्रसिंह चौहान, अजय भट्ट, रमजान खान, महेंद्र माली, गोविंद सैनी, भंवर माली गोविंद माली, छगन घांची, रामलाल परिहार, सुनील गुप्ता, इंदरसिंह मकवाना, अमृत सुथार, शंकरसिंह परिहार, धनपत सिंह, मंयक मालवीय, भावेश खत्री, विकास रावल, बाबूलाल मीणा, रतन प्रजापत सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।