सिरोही जिला पत्रकार सम्मेलन में नई कार्यकारिणी घोषित, संगठन ने आर-पार की लड़ाई का लिया संकल्प

Spread the love

आबू रोड/सिरोही। सिरोही जिला इकाई की ओर से आबू रोड चेकपोस्ट स्थित सन होटल एंड रिसॉर्ट में न्यू आदर्श श्रमजीवी राष्ट्रीय पत्रकार संघ जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने की। न्यू आदर्श श्रमजीवी राष्ट्रीय पत्रकार संघ सम्मेलन में जिलेभर से पहुंचे पत्रकारों ने एक स्वर में पत्रकार सुरक्षा एवं पत्रकार संरक्षण कानून को शीघ्र लागू करने की मांग उठाई तथा संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया।

न्यू आदर्श श्रमजीवी राष्ट्रीय पत्रकार संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष डी. एल. शर्मा ने कहा कि संगठन हर परिस्थिति में पत्रकारों के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कानून समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता तभी संभव है, जब पत्रकार स्वयं सुरक्षित हों।

विशिष्ट अतिथि एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मीणा ने कहा कि संगठन जिले के प्रत्येक पत्रकार की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेगा तथा सभी पत्रकारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेगा।

प्रमुख मांगें

🔹पत्रकार सुरक्षा एवं पत्रकार संरक्षण कानून तत्काल लागू किया जाए।

🔹समाचार संकलन के दौरान पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

🔹पत्रकारों पर हमले, धमकी और झूठे मुकदमों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो।

🔹स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

🔹पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा हेतु प्रभावी कानूनी व्यवस्था बनाई जाए।

सम्मेलन के दौरान न्यू आदर्श श्रमजीवी राष्ट्रीय पत्रकार संगठन के विस्तार के तहत करण सिंह राठौड़ को सिरोही जिला अध्यक्ष, रितिक सरगरा को आबू रोड ब्लॉक अध्यक्ष तथा मिहिर मानवानी को पिंडवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

न्यू आदर्श श्रमजीवी राष्ट्रीय पत्रकार संघ राष्ट्रीय सचिव खुशबू मेहता ने बड़ी संख्या में पत्रकारों की उपस्थिति को संगठन की मजबूती का प्रतीक बताते हुए कहा कि जल्द ही प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन आयोजित कर सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करवाने की मांग की जाएगी।

जिलाध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने कहा कि पत्रकार और संगठन एक-दूसरे के पूरक हैं। यदि पत्रकार अपने व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर संगठन को मजबूत करेंगे, तभी पत्रकारों के अधिकारों की प्रभावी लड़ाई लड़ी जा सकेगी।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए रेवदर विधायक मोतीराम कोली ने कहा— “मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। सुरक्षित पत्रकार ही समाज और लोकतंत्र को मजबूत बना सकता है।” उन्होंने सिरोही जिले के पत्रकारों की सकारात्मक पत्रकारिता की सराहना की। इस अवसर पर बी.के. करुणा भाई, के.डी. बैरवा, करण सिंह राठौड़, कांग्रेस पदाधिकारी निबाराम गरासिया तथा पूर्व सरपंच जीतू भाई अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मंच संचालन राम सिंह ने किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार मोहन सिंह, बी.के. कोमल, महेंद्र सिंह धर्मणी, कैलाश कुमार रावल, नरेंद्र सिंह भाटी, मिहिर मानवानी, राहुल सोनी, लालाराम खारवाल, विक्रम रावल, वागसिंह, जया कलावत, मोहम्मद हसन कुरैसी, माधुराम प्रजापत, बलराम चौधरी, उजीत सिलावट, बी.के. जगदीश, राहुल चौधरी, कृष्ण कुमार सोनी, निख सिंह, लोकेश कुमार, इमरान खान, अमित बैरवा, अमृत प्रजापत, विरालाल सेन, रक्तउल्ला खान सहित जिलेभर से बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

“सुरक्षित पत्रकार ही निर्भीक पत्रकारिता कर सकता है, और निर्भीक पत्रकारिता ही मजबूत लोकतंत्र की पहचान है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *