जिला कलेक्टर का औचक एक्शन: उपतहसील, CHC और तहसील कार्यालय का निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त निर्देश

Spread the love

श्रीगंगानगर | 27 जुलाई श्रीगंगानगर जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने सोमवार को सूरतगढ़ उपखंड के राजियासर उपतहसील, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने और लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए।

उपतहसील राजियासर में जिला कलेक्टर ने राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप पात्र लोगों को अभियान चलाकर नियमानुसार खातेदारी दी जाए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति अपने अधिकार से वंचित न रहे।

सीएचसी निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रसव सेवाओं को प्राथमिकता देने, केवल गंभीर मामलों में ही मरीजों को उच्च केंद्र रेफर करने तथा अस्पताल में अधिक से अधिक जांचें कर उनकी रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार करने के आदेश भी दिए।

इसके बाद जिला कलेक्टर ने केंद्रीय फार्म में पौधारोपण किया और तहसील कार्यालय के रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगरपालिका को प्रभावी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *