कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश तोड़ने का काम किया है और दलितों को हमेशा अपना वोट बैंक समझती है : मुख्य वक्ता अनिता भदेल

Spread the love

सिरोही शहर में संत रविदास महाराज की मूर्ति वाला रोड का नाम कब्रिस्तान से बदल कर संत रविदास मार्ग होगा : राज्यमंत्री देवासी

संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर भाजपा का “समरसता संकल्प अभियान” को लेकर कार्यशाला आयोजित हुई 

सिरोही 27 जुलाई। [ रिपोर्टर, महेंद्र सिंह परिहार ] संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जाने वाले ‘समरसता संकल्प अभियान’ की जिला कार्यशाला डॉ भीमराव अंबेडकर भवन पिंडवाड़ा में आयोजित हुई।

कार्यशाला की अभियान की प्रदेश सहसंयोजक व अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल ने कहा कि भाजपा की ओर से पूरे देशभर मे संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती मनाई जाएगी। भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके विचार आमजन तक लेकर जाना है इसके लिए भाजपा समरसता संकल्प अभियान चलाईगी। उन्होंने कहा कि संत रविदास महाराज अपने जीवन से समाज में व्याप्त ऊँच-नीच, भेदभाव और छुआछूत जैसी कुरीतियों का विरोध करते हुए समता, सद्भाव और मानव सेवा का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकता और सामाजिक समरसता की प्रेरणा देते हैं। 

उन्होंने कहा कि हमारे समाज में समरसता कायम रहे उसके लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामप्रसाद मुखर्जी ने डॉ भीमराव अंबेडकर को चुनाव लड़वाया, लेकिन वो चुनाव हार गए। क्योकि कांग्रेस ने षड्यंत्र कर चुनाव हराया। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश तोड़ने का काम किया है और दलितों को हमेशा अपना वोट बैंक समझती है जब जब हिंदू बटेगा, तब तब ऐसे देशद्रोही देश पर राज करेंगे। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म बहुत समृद्ध है और भारतीय संस्कृति भी बहुत समृद्ध है क्योकि देश को समृद्ध बनाने के लिए संतो, ऋषि मुनियों ने बहुत तप किए है। 

कांग्रेस युवाओं को गुमराह कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है : ओटाराम देवासी

राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि संत रविदास महाराज का जीवन सामाजिक न्याय, समान अवसर और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों का प्रतीक है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समरस और सशक्त भारत का निर्माण किया जा सकता है। 

राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने सिरोही शहर में संत रविदास महाराज की मूर्ति है उस रोड का नाम कब्रिस्तान है उनका नाम बदल कर संत रविदास मार्ग रखने की घोषणा की।

देवासी ने कहा कि राजस्थान की तत्कालीन कांग्रेस सरकार में 12 बार पेपरलीक हुए लेकिन राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा ने इस्तीफा नहीं दिया और आज वे धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। शर्म आनी चाहिए कांग्रेस पार्टी को जो युवाओं को गुमराह कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दिया : सांसद चौधरी

सांसद लुम्बाराम चौधरी ने कहा कि संत रविदास महाराज ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सम्मान दिलाने का कार्य किया। उनके विचार वर्तमान समय में भी उतने ही प्रासंगिक हैं और युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देकर यह बताया कि पद से बड़ा राष्ट्रहित है। भाजपा सरकार हमेशा युवाओं के साथ है उनके भविष्य के लिए पेपरलीक पर कठोर कानून बनाने जा रही है।

पेपरलीक पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा कार्यकर्ताओं का जवाब दे : जिलाध्यक्ष भंड़ारी

जिला अध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी ने कहा कि संत रविदास महाराज की 650वी जयंती पर समरसता संकल्प अभियान मंडल व बूथ स्तर पर मनाई जाएगी। प्रदेश से कलश यात्रा सिरोही जिले में आएगी, वो हर विधानसभा, मंडल, बूथ, गांव-ढाणी, मंदिर जाएगी व साधु-संतों के सानिध्य में संत रविदास महाराज की चित्र पर पुष्पांजलि देकर पूजार्चना की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पेपरलीक को लेकर जो कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन किया जा रहे हैं उनका सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से कार्यकर्ताओं को जवाब देने व वीडियो बनाकर कांग्रेस के द्वारा फैलाये भ्रम से आमजन को अवगत कराने का आह्वान किया।

विधायक समाराम गरासिया, पूर्व विधायक जगसीराम कोली प्रदेश मंत्री नारायण पुरोहित, जिला संगठन सह प्रभारी श्रवण बंजारा, जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित, प्रधान हंसमुख मेघवाल, जिला महामंत्री गणपतसिंह राठौर, एससी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सिंदल, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश रावल, पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश दवे, सुरेश कोठारी ने अपने विचार व्यक्त किये।

भाजपा जिला मीडिया रोहित खत्री बताया कि भाजपा की ओर से संत रविदास महाराज की जयंती समरसता संकल्प अभियान को लेकर जिले, मंडल व बूथ पर चार महीने कार्यक्रम चलेंगे। जिसमें प्रदेश से कलश यात्रा आएगी। जिसमे साधु संतों अनुचित जाति वर्ग के लोगों व आमजन की भागीदारी सुनिश्चित होगी। कार्यक्रम में कारगिल दिवस पर सभी ने शहीदों को नमन करते हुए दो मिनट मौन रखा। 

मीडिया प्रभारी खत्री ने बताया कि संत रविदास महाराज की जयंती समरसता संकल्प अभियान को लेकर जिलास्तरीय व विधानसभा अनुसार जिला संयोजक व सह संयोजक बनाये गए है जिसमे जिला संयोजक प्रकाश रावल, सह संयोजक हंसमुख मेघवाल, सदस्य छगन घांची, दक्षा देवड़ा व हीरालाल कलबी। सिरोही विधानसभा संयोजक लोकेश खंडेलवाल, सदस्य मानक प्रजापत व शैतानसिंह, रेवदर विधानसभा संयोजक गणपतसिंह निंबोड़ा, सदस्य अनिल वैष्णव व प्रेमसिंह लोधा, पिंडवाड़ा विधानसभा संयोजक जितेंद्र प्रजापत, सदस्य हितेश रावल व पीराराम देवासी को नियुक्त किया।

कार्यक्रम की व्यवस्था पिंडवाड़ा नगर अध्यक्ष संतोष कुमार, कल्पेश सोनी, रमेश चौहान व कार्यकर्ताओं ने की।

इस अवसर पर भाजपा के जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मोर्चों के अध्यक्ष, मंडलों के अध्यक्ष व पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *