सिरोही | पिंडवाड़ा स्थित बनारसी धर्मशाला में राजस्थान वेलफेयर सोसाइटी, मुंबई के तत्वावधान में शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के 75 विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए नोटबुक, स्लेट और बॉल पेन वितरण की व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान वेलफेयर सोसाइटी, मुंबई के अध्यक्ष प्रकाश डी. जैन ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व बीईओ जगदीश रावल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में शिवसेना जिला प्रमुख रमेश रावल और कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुरेश रावल मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं व्यवस्थापन सीपीओ मनोहर लाल की देखरेख में किया गया।

सोसाइटी की ओर से बताया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आदिवासी क्षेत्र के विद्यालयों के विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। वितरण की जिम्मेदारी संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सौंपी गई, ताकि सामग्री जरूरतमंद विद्यार्थियों तक पारदर्शिता के साथ पहुंच सके।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद सुरेश मेवाड़ा, प्रकाश मीणा, छगन टॉक, शिवसेना उप जिला प्रमुख भरत राजपुरोहित, अजीत सिंह राठौड़, आबूरोड शहर प्रमुख लालाराम खारवाल, जिला संगठन प्रमुख फुलाराम बनास, प्रचार प्रमुख नानाराम भील, तहसील महामंत्री वीरेंद्र सिंह चौहान, कांग्रेस नेता नरेंद्र सिंह डाबी, राजेंद्र सिंह धड़ियां, युवा सेना तहसील प्रमुख देवेंद्र रावल, शांतिलाल भील, रमेश सेन सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, विद्यार्थियों के अभिभावक, मातृशक्ति एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने शिक्षा को समाज के विकास का सबसे मजबूत आधार बताते हुए ऐसे सेवा कार्यों की सराहना की और भविष्य में भी जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए सहयोग जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।